Blog Banner
2 min read

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

Calender Jul 09, 2023
2 min read

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

शुक्रवार 7 जुलाई और शनिवार 8 जुलाई आज 9 जुलाई के लिए भी लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। 6,000 अमरनाथ यात्री रामबन में फंसे हुए हैं।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद होने से उधमपुर में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। रामबन के डिप्टी कमिश्नर मुसर्रत इस्लाम ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए यात्री निवास‌ में‌ सुविधाएं उपलब्ध हैं। तीर्थयात्रियों को कोई समस्या न हो इस लिए वे योग्य कदम उठा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तीर्थयात्रियों को आश्वासन दे कर‌ शांत करने का प्रयास किया।‌ उन्होंने कहा कि संपूर्ण स्थिति पर अधिकारियों की नजर हैं। पर यात्रियों को न घबराते हुए अधिकारियों को‌ सहकार्य करना जरूरी हैं। 
जम्मू-कश्मीर के बड़े हिस्से में गुरुवार 6 जुलाई रात से भारी बारिश हो रही है। महागुन टॉप और अमरनाथ गुफा मंदिर और कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई हैं। कुछ जगहों पर इस महीने की रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई।
खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर यात्रा निलंबित रखने का यह दुसरा दिन हैं।‌ घाटी में  खराब मौसम की वजह से भगवती नगर आधार शिविर से यात्रियों को कहीं भी दुसरे जगह जाने की अनुमति नहीं दी गई।
 जम्मू क्षेत्र में फंसे हुए 15,000 तीर्थयात्रियों को बहार निकालने के लिए पांच जिलों के उपायुक्तों को आवास क्षमता बढ़ाने और आपातकालीन संचालन केंद्रों को सक्रिय करने का निर्देश दिया है।
जम्मू और रामबन जिलों में लगभग 6000, सांबा में 1200, कठुआ में 1100 और उधमपुर जिलों में 600 लोगों को 'यात्री निवास' में रखा गया है। मौसम विभाग ने आज 9 जुलाई को जम्मू-कश्मीर में मध्यम बारिश का इशारा दिया हैं और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने मानसूनी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 से 14 जुलाई तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

© Copyright 2023. All Rights Reserved Powered by Vygr Media

    • Apple Store
    • Google Play