बेगूसराय में HDFC बैंक में दिनदहाड़े लूट घटना: 20 लाख रुपये की लूट

बेगूसराय: बेगूसराय के हरहर महादेव चौक के पास  HDFC  बैंक के बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। लूट की जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही  बेगूसराय एसपी मनीष सहित पूरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

 

बेगूसराय एसपी  मनीष ने बताया कि 20 लाख की लूट की बात सामने आई है। 5 अपराधी बैंक में घुसे थे और 20 लाख लूटपाट कर सभी भाग निकले। चार बैंक कर्मियों के साथ मारपीट की बात भी सामने आ रही है। अपराधियों की पहचान के लिए CCTV  फुटेज को खंगाला जा रहा है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद आस पास  के लोगों में दर का माहौल है। 

हर दिन की तरह सुबह 9:30 बजे  बैंक खुलने के बाद कामकाज चल रहा था। इसी दौरान 5  अपराधी हथियार के साथ  बैंक में घुस गए और बैंककर्मियों और बैंक में मौजूद ग्राहकों को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद बैंक में  कैस लूटपाट करने लगे। करीब 20 लाख रुपए लूटने के बाद अपराधी  मौके से फरार हो गए।

(Inputs Ayanangsha Maitra)

© Copyright 2024. All Rights Reserved Powered by Vygr Media.